Saraikela: कॉमरेड के.के. त्रिपाठी का निधन, वाम संगठनों में शोक की लहर

सरायकेला:  माकपा जिला कमिटी के वरिष्ठ सदस्य और सीटू राज्य उपाध्यक्ष सह कोल्हान अध्यक्ष कामरेड के.के. त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे संगठन में शोक की लहर फैल गई।

कामरेड त्रिपाठी का पूरा जीवन मजदूरों और किसानों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। “कौन बनाता हिंदुस्तान, देश का मजदूर-किसान” उनका प्रमुख नारा था। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। कानून रद्द होने पर उन्होंने साथियों से खुशी भी साझा की थी।

माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य और झारखंड राज्य किसान सभा के अध्यक्ष सुफल महतो ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “कामरेड त्रिपाठी का पार्टी और सीटू के प्रति योगदान अविस्मरणीय है। उनकी ईमानदारी, मेहनत, त्याग और साथियों के साथ कामरेडाना व्यवहार हम सभी को हमेशा याद रहेगा।”

झारखंड सीटू महासचिव विश्वजीत देव, माकपा जिला सचिव सुरेंद्र महतो, हरे कृष्ण महतो, शिवकुमार पांडेय, स्वपन महतो, असीम सरकार, कमल पारित, सत्य रंजन कोटका सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Potka: पोटका में 54 केंद्रों पर शुरू हुआ स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ

जमशेदपुर : मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : जया किशोरी ने भक्त नरसी की अटूट आस्था और प्रभु के प्रति समर्पण को किया उजागर

साकची में नानी बाई रो मायरो धार्मिक कथा का प्रथम दिन जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्धारा आयोजित तीन दिवसीय भक्तों को भगवान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time