पोटका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पोटका में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई। यह महाअभियान एक साथ प्रखंड के 54 केंद्रों में चलाया जा रहा है। हल्दीपोखर पूर्वी की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने हल्दीपोखर स्वास्थ्य केंद्र में दीप प्रज्वलित कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।
अभियान के तहत सहिया, सहिया साथी और आंगनबाड़ी सेविकाएं गांव-गांव जाकर 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओं की शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य बीमारियों की जांच करेंगी। साथ ही योग, आयरन और पोषण संबंधी जानकारी देकर आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़ ने बताया कि गांव की महिलाओं को स्वस्थ रखने और जागरूक बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाकर जांच और उपचार की भी व्यवस्था की गई है।
यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य है कि गांव की महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक और आत्मनिर्भर बनें।
मुखिया देवी कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया यह प्रयास सराहनीय है, क्योंकि इससे महिलाओं को सशक्त और परिवार को स्वस्थ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
इसे भी पढ़ें :
Potka: माताजी आश्रम में होगा झारखंड प्रभा और अनफॉरगेटेबल मेमोरीज का विमोचन
There is no ads to display, Please add some



















































