Saraikela: कपाली में 9 दिनों से माँ-बेटी लापता, परिवार और पुलिस ने लोगों से की मदद की अपील

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कपाली ओपी, गौस नगर फुटबॉल मैदान इलाके से एक माँ-बेटी के लापता होने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय हेना कौसर और उनकी 9 वर्षीय बेटी ईसाल 24 सितंबर से घर से लापता हैं। परिजनों ने बताया कि हेना कौसर की ऊँचाई लगभग 4 फीट 5 इंच है और लापता होने के समय उन्होंने काला नकाब पहना हुआ था। उनकी बेटी ईसाल ने ब्लैक एंड व्हाइट रंग की फ्रॉक पहन रखी थी।

परिजनों ने कहा कि माँ-बेटी के लापता होने के बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिवार ने कई जगह खोजबीन और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इससे परिवार में गहरी चिंता और बेचैनी का माहौल है।

परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को हेना कौसर और ईसाल के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत 9153002386 पर संपर्क करें।

स्थानीय पुलिस भी मामले की गहन जांच और खोज अभियान में जुटी हुई है। पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी विश्वसनीय जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें, ताकि माँ-बेटी को सुरक्षित घर लाया जा सके।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: DC-SP ने किया सिदो–कान्हू पार्क का निरीक्षण, जीर्णोद्धार कार्यों पर जोर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time