Saraikela: सिद्धिविनायक और ग्रामीणों के बीच भूमि विवाद सुलझा, कंपनी ने किया मुआवजे का ऐलान

सरायकेला:  चौका थाना क्षेत्र में सिद्धिविनायक कंपनी, प्रभावित ग्रामीणों और JLKM के पदाधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों की भूमि और खेती से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में तय हुआ कि कंपनी द्वारा खेती योग्य जमीन में फैली गंदगी और अवशेष को हटाया जाएगा। कंपनी 10 दिसंबर 2025 तक सरकार द्वारा निर्धारित दर के अनुसार मुआवजा प्रदान करेगी। इसके अलावा, दीवार को दीपावली के बाद पूरी तरह से बनाकर भविष्य में गंदगी रोकने का पूरा प्रबंध किया जाएगा।

साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष भी यदि जमीन में गंदगी पाई जाती है, तो कंपनी पूरी तरह मुआवजा देने के लिए बाध्य रहेगी, चाहे जमीन पर खेती हो या न हो।

इस बैठक में JLKM के केंद्रीय महामंत्री अजीत महतो, केंद्रीय संगठन सचिव राहुल महतो, जिलाध्यक्ष दीपक महतो, जिला उपाध्यक्ष गुरुपद महतो, जिलामीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार के साथ ग्रामीण प्रतिनिधि जातुराम महतो, मंटू महतो, नेपाल महतो, सुधीर महतो, रोहित कुमार, अवनि महतो एवं JLKM के सक्रिय सदस्य आस्तिक महतो, शंकर महतो, निर्मल महतो उपस्थित थे। बैठक के बाद प्रभावित ग्रामीणों ने पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो का धन्यवाद किया और उनकी पहल व सहयोग के लिए सराहना व्यक्त की।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Potka: चुनाव से पहले आचार संहिता का उल्लंघन, झारखंड-ओड़िशा बॉर्डर चेक पोस्ट से 12 लाख से ज्यादा रुपये जब्त

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time