Saraikela: भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट के साथ फर्जी लूटकांड का खुलासा, पांच गिरफ्तार

सरायकेला: राजनगर थाना पुलिस ने भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट के साथ हो रहे एक फर्जी लूटकांड का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन भारत फाइनेंस के कलेक्शन एजेंट हैं. गिरफ्तार आरोपियों में निवारण प्रधान, वासुदेव महतो, सुदीप भक्त (तीनों कलेक्शन एजेंट) अरुण पुराण और विवेकानंद पातर शामिल हैं.

पुलिस ने बरामद किया महत्वपूर्ण सामान

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से कई अहम सामान बरामद किए हैं, जिनमें बायोमेट्रिक डिवाइस, हाउसिंग सर्वेक्षण वितरण के फॉर्म, भारत फाइनेंस के कलेक्शन शीट, जला हुआ टैब, चाकू, दो मोटरसाइकिल, बायोमेट्रिक बैग, दो टैब और 7600 रुपये नगद शामिल हैं.

फर्जी लूटकांड की साजिश का खुलासा

इस मामले की जानकारी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी. उन्होंने बताया कि पिछले साल सितंबर महीने से राजनगर थाना क्षेत्र में कलेक्शन एजेंट के साथ लूटकांड की घटनाएं हो रही थीं. हर 15-15 दिन में एक नई एफआईआर दर्ज की जा रही थी. शक होने पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया और जांच शुरू की गई.

कलेक्शन एजेंट की भूमिका

एसपी ने बताया कि यह एक पूरी तरह से साजिश थी, जिसमें कंपनी का कलेक्शन एजेंट खुद किराए पर अपराधियों को लोकेशन देता था. फिर वह लूट की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराता था. आरोपियों को अपराधियों को किराए पर देने के लिए दस-दस हजार रुपये मिलते थे, जबकि बाकी का पैसा आपस में बांट लिया जाता था.

एसआईटी टीम की भूमिका

एसपी द्वारा गठित एसआईटी में एसडीपीओ सरायकेला समीर कुमार सवैया, सरायकेला इंस्पेक्टर शंभू प्रसाद गुप्ता, राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा, सचिता मुर्मू, नंद जी राम गोंड, सिंगो हेंब्रम तकनीकी शाखा के संदीप कुमार दुबे, दीपक कुमार एवं राजनगर थाने की सशस्त्र बल शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Seraikela : छोटा चुनचुनरिया में खनन विभाग ने की छापामारी, 4 ट्रैक्टर बालू जब्त

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time