सरायकेला: ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 205वीं जयंती के अवसर पर चांडिल प्रखंड में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यासागर कोचिंग एंड कंप्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मठिया रोड दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया।
![]()
कार्यक्रम का शुभारंभ चांडिल पंचायत के मुखिया मनोहर सिंह सरदार और दुर्गा मंदिर कमिटी के अध्यक्ष समीर कुंडू ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें चित्रांकन, म्यूजिकल चेयर, और गोली-चम्मच रेस शामिल थीं।
![]()
चांडिल के अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में शारीरिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना बताया गया।
इस वर्ष पहली बार दो दिवसीय Art Workshop और Art Exhibition का भी आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड और बंगाल के वी-कम्युनिटी आर्टिस्ट कलाकार शामिल हुए। इस पहल से ग्रामीण छात्रों में कला और सृजनात्मकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
इसे भी पढ़ें :
Seraikela : सरायकेला-खरसावां में ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती धूमधाम से मनाई गई