Bagbera : नाला जाम से लोग परेशान, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सरदार शैलेंद्र सिंह ने किया निरीक्षण

 

 

जमशेदपुर : उत्तर पूर्वी बागबेड़ा पंचायत स्थित आनंद नगर रोड नंबर 2 में नाला जाम हो जाने पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के साथ निरीक्षण किया। सरदार शैलेंद्र सिंह के आग्रह पर स्थानीय मुखिया नीनु कुदादा, उप मुखिया सुरेश निषाद, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता भी पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगो ने भी नाला जाम होने के कारण मुख्य सड़क पर पानी का बहाव एवं कचरा का ढेर से गंदगी होने की समस्याओं से पंचायत प्रतिनिधियों सहित सरदार शैलेंद्र सिंह को अवगत करवाया। स्थानीय लोगों ने आगे बताया कि मुख्य सड़क पर पानी का बहाव होने से आवागमन ठप्प हो जाता है। संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। इस कारण नाला का कचरा साफ सफाई कर नया नाली का निर्माण करवाया जाए।

मुखिया निधि से निर्माण कार्य कराने की भी बात कही

समस्याओं से अवगत होने के पश्चात सरदार शैलेंद्र सिंह ने वीडिओ सुमित प्रकाश से मिलकर समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की । वहीं मुखिया नीनु कुदादा ने योजना में नई नाली निर्माण कार्य को चढ़ाकर मुखिया निधि से निर्माण कार्य कराने की भी बात कही है। ताकि स्थानीय लोगों को इस समस्या से स्थाई समाधान मिल सके।

ये थे उपस्थित

इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावे मुखिया नीनु कुदादा,उप मुखिया सुरेश निषाद, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समाजसेवी अजय पांडे, गौतम पांडे सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Kunal Kamra Controversy: ‘एकनाथ’ के बचाव में आई कंगना का पलटवार, शिंदे का मजाक उड़ाने वाले खुद की योग्यता पर उठाएं सवाल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मदर्स डे पर समर कैंप का आयोजन, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

जमशेदपुर : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल डे केयर मानगो की ओर से मदर्स डे के मौके पर चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल में अध्ययनरत छात्र…

Spread the love

Jamshedpur : डीएफओ शबा आलम अंसारी ने किया ‘निःशुल्क समर कैंप’ के पोस्टर का विमोचन

जमशेदपुर : जमशेदपुर वन प्रमंडल और नाट्य ट्रस्ट ‘गीता थिएटर’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले आगामी ‘निःशुल्क समर कैंप’ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को अनुमंडलीय वन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time