एसडीओ ने लिया संज्ञान, भूमि पैमाइश समेत जांच का दिया निर्देश

पीड़ित बुजुर्ग महिला ने कड़ाके की ठंड में एसडीओ आवास पर दी थी धरना.

बोकारो : महिला द्वारा SDM चास के आवास पर बीती रात धरना देने के बाद SDM ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिएं है. इसके बाद मजिस्ट्रेट ने पुलिस के साथ विवादित मामले की जांच करते हुए भूमि पैमाइश का काम शुरू कर दिया है. मालूम हो कि बुजुर्ग महिला कड़ाके की ठंड में एसडीओ आवास पर रात के 8 बजे तक अपनी जमीन को बचाने की गुहार लगाने आई थी, महिला के मुताबिक NH 23 पर इनका जमीन है जिसे किसी दबंग व्यक्ति ने जबरन अपना जमीन बोल कर मकान खड़ा कर लिया.  ये मकान तब खड़ा हुआ जब पीड़िता के पति का निधन होने के बाद वे अंतिम संस्कार में जुटी थी.

इसे भी पढ़ें : नए साल को लेकर शहर में यातायात नियमों में बदलाव, जाने पुलिस की क्या है तैयारियां

 

 निर्णय कोर्ट के द्वारा दिया जाएगा

 

इसका फायदा उठाते हुए मकान का ढलाई करने में दबंग व्यक्ति  कामयाब रहा.  जब इस बात का पता पीड़िता को चली तो उसने प्रशासन से गुहार भी लगाई , प्रशासन के लोगों ने पीड़िता को ये कह कर अपना पल्ला झाड़ा की आप एसडीओ के पास जाइए क्योंकि इस जमीन पर मुकदमा चल रहा है. पीड़िता ने जमीन से जुड़े सभी अधिकारी से गुहार लगाई लेकिन किसी ने एक ना सुनी.  तब हार कर पीड़िता रविवार को एसडीओ आवास पर धारना पर बैठ गई. तब जाकर  अधिकारी का नींद खुला और आनन फानन में मजिस्ट्रेट नियुक्त कर जमीन मापी का आदेश दे दिया. आज जमीन की मापी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की जा रही है.  वहीं इस बाबत मजिस्ट्रेट ने कहा कि पहले जमीन पर हजारीबाग में मुकदमा चल रहा था.  जो अब बोकारो में आया है.  कागज के आधार पर जमीन की मापी अमीन के द्वारा मेरी उपस्थिति में किया जा रहा है.  मापी के बाद रिपोर्ट कोर्ट में जमा किया जाएगा जांचोपरांत जो भी होगा निर्णय कोर्ट के द्वारा दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : बंगाल क्लब में लगा दो दिवसीय आर्ट एग्जीबिशन

 

देखें विडियों : 

 

बाइट -प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट

 

बाइट – किरण पाण्डेय, पीड़िता

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक समस्याएं मुसाबनी : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *