Jamshedpur: शिक्षकों की कमी देख पूर्व शिक्षक और छात्र मैदान में, इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को पढ़ा रहे निशुल्क

जमशेदपुर:   पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी स्कूलों को बिना पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति के प्लस टू स्तर पर अपग्रेड किया जा रहा है. जिले के 9 हाई स्कूलों को इंटरमीडिएट कक्षा तक अपग्रेड किया गया है, लेकिन पिछले दो वर्षों से इनमें शिक्षकों की बहाली नहीं हुई है.

अब जब डिग्री कॉलेजों में 12वीं की पढ़ाई बंद कर दी गई है, तो इन स्कूलों में नामांकन तीन गुना बढ़ गया है. पहले जहां केवल सीमित विद्यार्थी आते थे, अब लगभग हर स्कूल में 250 से 300 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है. इनमें आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स – तीनों स्ट्रीम के छात्र शामिल हैं.

शिक्षकों की कमी को देखते हुए कुछ स्कूलों ने समाज के अनुभवी और उत्साही लोगों से मदद लेनी शुरू कर दी है. पूर्वी सिंहभूम के दो स्कूलों – बाराद्वारी पीपल्स अकादमी और टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू स्कूल – में रिटायर्ड शिक्षक और पूर्व छात्र निशुल्क सेवा दे रहे हैं.

पीपल्स अकादमी में एलबीएसएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. बीएन प्रसाद अगस्त महीने से निशुल्क गणित पढ़ाएंगे. इसके साथ ही कॉमर्स विषय के लिए भी एक शिक्षक पहले से स्वेच्छा से सेवा दे रहे हैं.

टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल में स्कूल के ही पूर्व छात्र विशाल कुमार पिछले कुछ वर्षों से गणित पढ़ा रहे हैं. वहीं, एक छात्रा अपने जूनियर को अंग्रेज़ी पढ़ाने में मदद कर रही है.

पीपल्स अकादमी के प्राचार्य चंद्रदीप पांडे ने बताया कि डॉ. बीएन प्रसाद अगस्त से नियमित कक्षाएं लेंगे. उनके अनुभव से बच्चों को न केवल शैक्षणिक लाभ मिलेगा, बल्कि प्रेरणा भी. यह एक समाजिक मॉडल बन सकता है, जहां सेवानिवृत्त शिक्षकों और जागरूक नागरिकों की भूमिका से सरकारी शिक्षा को मजबूती दी जा सकती है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मंईयां योजना की राशि नहीं मिलने पर DC ऑफिस पहुंचीं महिलाएं, कहा – उपेक्षा क्यों?

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

Spread the love

Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time