सरायकेला : ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने चौका थाना क्षेत्र के दुबराजपुर निवासी सरस्वती सोरेन के परिवार पर आए आर्थिक संकट को दूर कर परिजनों को बड़ी राहत दी। सरस्वती सोरेन बीते दिनों दुर्घटना में घायल हो गई थी। उसका इलाज टीएमएच में चल रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान टीएमएच का बकाया बिल 1 लाख 4 हजार 90 रुपया हो गया। इतनी बड़ी रकम देने में परिवार ने असमर्थता जताई। इसकी जानकारी विधायक सविता महतो को होने के बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर बकाया बिल माफ करवाया। उसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया। उक्त जानकारी विधायक के आप्त सचिव काबालु महतो ने दी।
Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…