Seraikela : दसई नृत्य कराता है दुर्गापूजा का आभाष, गाजे-बाजे के साथ महिषासुर मर्दिनी की खोज में निकलते हैं ग्रामीण

सरायकेला : दुर्गा पूजा के अवसर पर संताल आदिवासी समुदाय के लोग परंपरागत परिधान और बाजे-गाजे के साथ मोर का पंख लगाकर दसई नाच का आयोजन करते हैं. इस नृत्य के माध्यम से वे महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा की खोज में निकलते हैं। यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। इसमें आदिवासी समुदाय के लोग भगवान शिव के साथ मिलकर मां दुर्गा (पार्वती) की खोज करते हैं। जैसी की मान्यता है कि मां पार्वती और भगवान शिव के बीच झगड़ा होता है.  जिसके कारण मां पार्वती अपने मायके चली जातीं हैं। भगवान शिव उन्हें ढूंढने के लिए आदिवासी समुदाय के लोगों से मदद मांगते हैं. आदिवासी समुदाय के लोगों ने भगवान शिव को वचन दिया कि वे उनकी पत्नी की खोज में उनकी मदद करेंगे। इसके बाद, भगवान शिव और आदिवासी समुदाय के लोग मिलकर मां पार्वती (दुर्गा) की खोज में निकल पड़ते हैं। काफी दिनों की खोज के बाद, वे महिषासुर मर्दिनी को उनके मायके में ढूंढ पाए। इसके बाद, सभी लोग अपने गांव और घर लौट गए।

परंपरा का महत्व

यह परंपरा आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे पीढ़ियों से मनाया जा रहा है। यह परंपरा आदिवासी समुदाय के लोगों को एकजुट करती है और उनकी एकता और सहयोग की भावना को दर्शाती है। यह परंपरा धार्मिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें भगवान शिव और मां दुर्गा की पूजा और उनकी कथा का वर्णन किया जाता है। दुर्गा पूजा के दौरान, आदिवासी समुदाय के लोग अलग-अलग गुटों में बंटकर इस परंपरा को मनाते हैं और अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखते हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उपायुक्त ने महिलाओं के स्वरोजगार केंद्रों का किया दौरा, बेहतर प्रशिक्षण और मार्केट लिंकेज का दिया आश्वासन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: जय प्रकाश पांडेय ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चिंता जताई

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा झारखंड के प्रदेश नेता जय प्रकाश पांडेय ने पश्चिम बंगाल में फैल रही बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद…

Spread the love

Jamshedpur: टाटा स्टील UISL के एमडी ऋतुराज सिन्हा का निधन, विधायक प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर:  टाटा स्टील यूआईएसएल (JUSCO) के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन की खबर ने जमशेदपुर शहर और उद्योग जगत में गहरा शोक पैदा कर दिया। जदयू युवा मोर्चा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *