Seraikela : सरायकेला पुलिस ने बरामद किए 109 मोबाइल, मालिकों को लौटाए

  • विशेष अभियान में 22 लाख के मोबाइल की बरामदगी, CEIR पोर्टल से मिली मदद
  • पुलिस ने लोगों को CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की दी सलाह

सरायकेला : पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए कुल 109 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में तकनीकी शाखा, CEIR पोर्टल और दर्ज शिकायतों की मदद ली गई। टाउन हॉल, सरायकेला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल फोन खुद उनके मालिकों को लौटाए। अपने फोन पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। थाना-वार बरामद मोबाइल में सरायकेला थाना से 22, खरसावां से 18, गम्हरिया और तिरूलडीह से 10-10, आरआईटी से 7, नीमडीह, चौका और कुचाई से 6-6, कांड्रा से 5, आदित्यपुर से 4, राजनगर और ईचागढ़ से 3-3, आमदा ओपी से 3, सीनी और कपाली ओपी से 2-2 तथा चांडिल से 2 मोबाइल शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : Defamation Case : सरकार ने अडानी से संबंधित 138 यूट्यूब वीडियो और 83 इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट करने का दिया आदेश

जिलेभर के 16 थाना क्षेत्रों से बरामद हुए मोबाइल फोन

पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि मोबाइल चोरी हो जाए या गुम हो जाए तो तुरंत नजदीकी थाना और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करना बेहद आसान है और इसके माध्यम से मोबाइल ट्रैक करने और बरामदगी में काफी मदद मिलती है। पुलिस ने इसे तकनीक आधारित सुरक्षा की बड़ी पहल बताया और भरोसा दिलाया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time