गुरविंदर सिंह सेठी के आकस्मिक निधन पर सिख समाज ने जताया शोक

झारखंड के सिख समाज के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है – सतबीर सिंह सोमू 

जमशेदपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता सह भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी के निधन की खबर मिलते ही सिख समाज में  दुख की लहर दौड़ गयी है। भाजपा के सिख युवा नेता सतबीर सिंह सोमू ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सेठी साहब का इस तरह हमें छोड़ कर जाना झारखंड के सिख समाज के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है,  वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि आज उनके अभिभावक का साथ छूट गया। गुरविंदर सिंह सेठी जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है जो अपूर्णीय है।

इसे भी पढ़ें : श्री चंद्र मौलेश्वर कचहरी बाबा मंदिर के 25 वें स्थापना दिवस पर निकली कलश यात्रा

चंचल भाटिया ने भी दुख प्रकट किया

सिख नेता चंचल भाटिया ने भी गुरविंदर सिंह सेठी के निधन पर अपना शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सिख समाज ने आज एक अनमोल मोती को खो दिया है जिसकी भरपाई होना नामुमकिन है। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भगवान सिंह, शालिन्दर सिंह सहित जमशेदपुर के सभी सिख संस्थाओं ने गुरविंदर सिंह सेठी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।

इसे भी पढ़ें : आजाद समाज पार्टी जनता के साथ हमेशा खड़ी है – परवेज खालिद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: जय प्रकाश पांडेय ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चिंता जताई

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा झारखंड के प्रदेश नेता जय प्रकाश पांडेय ने पश्चिम बंगाल में फैल रही बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद…

Spread the love

Jamshedpur: टाटा स्टील UISL के एमडी ऋतुराज सिन्हा का निधन, विधायक प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर:  टाटा स्टील यूआईएसएल (JUSCO) के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन की खबर ने जमशेदपुर शहर और उद्योग जगत में गहरा शोक पैदा कर दिया। जदयू युवा मोर्चा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *