South Eastern Railway: दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों का ट्रांसफर, चक्रधरपुर के नये ACM होंगे A.K. सिंह

कोलकाता:  दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) ने मंगलवार को कॉमर्शियल विभाग के अधिकारियों की पोस्टिंग सूची जारी कर दी। इसमें कई एसीएम का तबादला किया गया है और नये पदोन्नत अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।

खड़गपुर के एसीएम आशुतोष कुमार सिंह (एके सिंह) को चक्रधरपुर रेल मंडल का नया एसीएम बनाया गया है। जबकि यहां कार्यरत बबन कुमार को वापस खड़गपुर भेजा गया है। दूसरी ओर धर्मवीर कुमार को आद्रा से रांची स्थानांतरित किया गया है।

 

किन्हें कहाँ भेजा गया
आशुतोष कुमार सिंह (एके सिंह) – खड़गपुर से चक्रधरपुर
बबन कुमार – चक्रधरपुर से खड़गपुर
धर्मवीर कुमार – आद्रा एफएम से रांची एसीएम
अभिजीत विश्वास – आद्रा से रांची (पदोन्नति)
तपन कुमार मंडल – सीकेपी से आद्रा एफएम (पदोन्नति)
आकाश मुर्खी – सीनी से एसीएम रिफंड (पदोन्नति)
अंजनी कुमार राय – रांची से एसीएम रिर्जवेशन
पवन कुमार चौरसिया – रिर्जवेशन से एसीएम लॉ
अनुराध त्रिपाठी – एसीएम रिफंड से इए पीसीसीएम

देरी के बाद आया आदेश
एसीएम-एओएम-एपीओ चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से पदोन्नति पाए अधिकारियों को पोस्टिंग आदेश का इंतजार था। 70% कोटे के पैनल और पुराने तबादलों की कवायद की वजह से आदेश में देरी हुई। अभी एओएम का पोस्टिंग आदेश जारी होना बाकी है।

चक्रधरपुर पर सबकी नजर
चक्रधरपुर रेल मंडल में एसीएम की तैनाती इस बार खास मानी जा रही है। हाल ही में भ्रष्टाचार के मामले में तीन रेलकर्मी जेल भेजे गए थे और 50 से ज्यादा अनियमितताओं की शिकायत सामने आई थी। इस वजह से सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे।

जमीनी स्तर पर एसीएम और सीसीआई को ही विभागीय निगरानी की जिम्मेदारी दी जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि चक्रधरपुर में नये एसीएम बने एके सिंह को कड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा। इनमें सबसे बड़ा विवाद टाटानगर स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था से जुड़ा हुआ है।

 

 

इसे भी पढ़ें : New Vice President of India: झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति, 152 वोटों से मिली जीत

Spread the love
  • Related Posts

    Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

    गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

    Spread the love

    Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

    जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time