जमशेदपुर: टाटा मोटर्स लीव बैंक कमेटी की बैठक बुधवार को चेयरमैन जे. दास के कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक अपराह्न 3 से 4 बजे तक चली। इसमें सचिव वर्सिल सहाय और यूनियन प्रतिनिधि एच. एस. सैनी, बी. के. शर्मा और प्रकाश विश्वकर्मा मौजूद रहे।
बैठक में कुल 27 आवेदन आए। इनमें से सात में तकनीकी खामियां पाई गईं, जबकि 20 आवेदनों को मंजूरी दी गई। इन 20 आवेदनों के आधार पर लगभग 1100 छुट्टियां बांटी गईं।
योजना के तहत अधिकतम 90 दिन की छुट्टी देने का प्रावधान है। इस बार सात कर्मचारियों को पूरे 90-90 दिन की छुट्टियां स्वीकृत की गईं। लीव बैंक का मकसद बीमार कर्मचारियों को राहत देना है ताकि वे इलाज और आराम के लिए समय निकाल सकें।
इस योजना में कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियों का 50% पूरी तरह माफ कर दिया जाता है। बाकी 50% छुट्टी कर्मियों को सेवा में लौटने के बाद तीन वर्षों में वापस लीव बैंक में जमा करनी होती है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो डिमना रोड पर चोरी की वारदातें लगातार जारी, पुलिस की निष्क्रियता से लोग नाराज़
There is no ads to display, Please add some



















































