Potka: उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सुशील अग्रवाल को मिला सम्मान

पोटका: पोटका प्रखंड के जादूगोड़ा में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह में स्वयंसेवी संस्था ‘गाजुड़’ ने क्षेत्रीय पत्रकार सुशील अग्रवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। गाजुड़ संस्था के संस्थापक जनमेजय सरदार ने उन्हें गुलदस्ता, शॉल, स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

गाजुड़ संस्था न सिर्फ समाज सेवा करती है, बल्कि वह गुणीजनों, साहित्यकारों, कलाकारों, शिक्षकों, समाजसेवियों, पत्रकारों और मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। सम्मान समारोह में सुनील कुमार दे, कृष्ण पद मंडल, नित्यानंद गोस्वामी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जन शिकायत निवारण दिवस में DDC ने सुनीं 60 से अधिक नागरिकों की समस्याएं

Spread the love

Related Posts

Patamada : अनियंत्रित कार घर में घुसी, दीवार एवं छत में पड़ी दरार, जान माल का नुकसान नहीं

पटमदा :  काटिन बाजार में गुरुवार रात तेज धमाके के साथ एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर बोराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क के किनारे स्थित एक…

Spread the love

Jamshedpur : गोलमुरी में पारिवारिक विवाद में चाचा ने भतीजे को चाकू से मारकर किया घायल, टीएमएच में चल रहा है इलाज

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में गुरुवार को एक पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। घरेलू कहासुनी के दौरान चाचा ने अपने ही भतीजे पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *