Tata Motors Community Services में 8.33% बोनस, 30 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

जमशेदपुर:  टाटा मोटर्स कम्यूनिटी सर्विसेज के कर्मचारियों के लिए गुरुवार को बड़ी खुशखबरी आई। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन और प्रबंधन के बीच बोनस समझौता संपन्न हुआ। इस समझौते से कुल 30 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। उन्हें 8.33 प्रतिशत दर से बोनस मिलेगा, जिसका औसत करीब 27,000 रुपये प्रति कर्मचारी होगा।

समझौता टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अजय भगत और उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा की मध्यस्थता में हुआ।

समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों में कम्यूनिटी सर्विसेज वर्कर्स यूनियन के महामंत्री बाबूलाल सिंह, सहायक सचिव जगजीत सिंह, एमडी परवेज, विनोद कुमार झा, कोषाध्यक्ष सुनील बारी तथा प्रबंधन की ओर से ग्राम विकास सचिव एलेन जोसेफ और सहायक सचिव कपिल कुमार शामिल रहे।

समझौते के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। उन्हें उम्मीद है कि बोनस की राशि त्योहारी सीजन से पहले राहत और उत्साह लेकर आएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : बोनस समझौते के बाद Tata Motors Union नेताओं का डिवीजनों में स्वागत – कटा विशाल केक

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : कपाली के रागीब हत्याकांड का मुख्य आरोपी तारिक गिरफ्तार

    जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत अलबेला गार्डन में हुए चर्चित मोहम्मद रागीब हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कपाली ओपी पुलिस ने इस मामले के…

    Spread the love

    Jamshedpur : बिस्टुपुर में ठेले पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पोस्ट ऑफिस के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव सड़क किनारे एक लिट्टी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *