मुंबई: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक माने जाते हैं. इस कपल को उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं और उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं. अब लगता है कि फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि करण और तेजस्वी अपनी शादी की योजना बना रहे हैं. हाल ही में, एक्ट्रेस की मां ने शादी को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है.
तेजस्वी प्रकाश की मां ने किया शादी का खुलासा
हाल ही में प्रसारित हुए ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के एक एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश की मां ने भी भाग लिया था. इस दौरान शो की होस्ट फराह खान ने तेजस्वी की मां से सवाल किया, “बेटी की शादी कब होगी?” इस पर तेजस्वी की मां ने जवाब दिया, “इसी साल हो जाएगी.” उनका यह बयान शादी को लेकर फैंस की उम्मीदों को और भी बढ़ा गया. फराह खान ने इस कंफर्मेशन के बाद तेजस्वी को बधाई दी, जबकि तेजस्वी थोड़ी शरमाते हुए कहती हैं, “ऐसा कुछ नहीं हुआ है.”
तेजस्वी ने पहले भी किया था शादी को लेकर हिंट
दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले तेजस्वी प्रकाश ने भी एक इंटरव्यू के दौरान हिंट दिया था कि वह करण कुंद्रा के साथ कोर्ट मैरिज करने का प्लान कर रही हैं. शो में उन्होंने कहा था, “मुझे इस मामले में बड़ी बात नहीं चाहिए. मुझे नॉर्मल कोर्ट मैरिज से कोई आपत्ति नहीं है, फिर हम लोग घूमेंगे, फिरेंगे, ऐश करेंगे.”
करण और तेजस्वी की लव स्टोरी
करण और तेजस्वी की लव स्टोरी बिग बॉस 15 से शुरू हुई थी. दोनों उस शो के घर में मिले थे, जहां इनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. हाल ही में, करण कुंद्रा ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में दिखाई दिए, जहां उन्होंने तेजस्वी की कुकिंग की तारीफ की और कहा कि भले ही शो का फॉर्मेट बहुत कठिन है, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड अपनी परफॉर्मेंस में कोई कसर नहीं छोड़ती.
इसे भी पढ़ें : Hina Khan on Umrah: हिना खान ने उमराह को बताया अल्लाह की मर्जी, शेयर किया यह क्रिप्टिक पोस्ट
There is no ads to display, Please add some





















































