देवघर: देवघर शहर के बंपास टाउन स्थित झुंझनूधाम के श्री राणी शक्ति दादी माताजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें पंडित राम पूजन शास्त्री और पंडित पुष्पराज ने धार्मिक अनुष्ठान किए। मुख्य यजमान दुर्गा-सांवर झुनझुनवाला की उपस्थिति में भक्तों द्वारा सामूहिक रूप से माता को चुनरी ओढ़ाई गई।
ज्योत प्रज्ज्वलन और मंगल पाठ का आयोजन
दोपहर में ज्योत प्रज्ज्वलित करने के बाद चिरकुंडा से आई नीतू अग्रवाल ने मंगल पाठ का वाचन किया, जिसमें लगभग 250 महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर श्री राणी शक्ति दादी माताजी सेवा ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी राम निरंजन झुनझुनवाला ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा आध्यात्मिक जागरण के साथ-साथ जन सेवा कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा।
सवामनी और छप्पन भोग का आयोजन
मंगल पाठ के कार्यक्रम के अंतर्गत सवामनी एवं छप्पन भोग माता रानी को अर्पित किया गया। इसके बाद, भक्तों द्वारा विविध प्रसंगों पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का समापन आरती एवं दादी जी के जयकारों के साथ हुआ।
इसे भी पढ़ें : Deoghar: चौपा जंगल से साइबर ठगी में छह गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद



















































