Deoghar: चौपा जंगल से साइबर ठगी में छह गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

देवघर: साइबर थाने की पुलिस ने मोहनपुर के चौपा गांव स्थित जंगल में छापेमारी कर साइबर ठगी के आरोप में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अलाउद्दीन अंसारी, राहत अंसारी, शरीफ अंसारी (तीनों आमगाछी, मोहनपुर), वसीम अंसारी (मुरली पहाड़ी, मारगोमुंडा), हिजब अंसारी और वसीम अंसारी (दोनों पथरघटिया, पालोजोरी) शामिल हैं।

गैंग के बारे में सूचना मिली, तत्पश्चात छापेमारी
डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग को इस गैंग के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद इंस्पेक्टर त्रिलोचन तामसोय और दारोगा प्रफुल्य कुमार मांझी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

साइबर ठगी के तरीके
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार साइबर ठग कस्टमर केयर, एयरटेल पेमेंट बैंक और सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन-पे यूजर्स को कैशबैक का झांसा देकर ठगी करते थे। आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की जांच में यह भी पता चला कि ठगी के तीन प्रमुख तरीके थे:

  1. पीएम किसान योजना के लाभुकों को फर्जी लिंक भेजकर ठगी करना।
  2. फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर के पदाधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक का झांसा देना और फोन-पे गिफ्ट कार्ड के जरिए ठगी करना।
  3. एयरटेल पेमेंट बैंक के पदाधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट कार्ड को बंद करना और पुनः चालू कराने के नाम पर ठगी करना।

पुलिस अब आरोपियों से और पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके।

इसे भी पढ़ें :

Deoghar: सास से विवाद के बाद महिला ने किया विषपान, बिगड़ी हालत
Spread the love

Related Posts

 Chakradharpur : ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ और जीआरपी को मिली सफलता, तीन चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरपुर: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ और जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से किशोरी को कराया मुक्त, आरोपी किशोर हिरासत में

बहरागोड़ा : ग्राम महुलचुईं निवासी लादराय मुंडा की नाबालिग बेटी के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के मामले में बहरागोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time