Bahragoda : बड़सोल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

विशाखापट्टनुम में मां करती है काम, पत्नी से विवाद होने की बात आ रही सामने

बहरागोड़ा : बड़शोल थाना अंतर्गत खांडामौदा गांव में रविवार को एक तापस बेरा नामक युवक ने रस्सी के सहारे अपने घर में फांसी लगा लिया.  घटना के समय घर में कोई भी नहीं था. बताया जाता है कि युवक की मां काफी दिनों से आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में किसी कंपनी में कार्य करती हैं. जबकि तापस बेरा गांव में अपनी पत्नी के साथ रहता है. दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी. शादी के बाद से उसकी पत्नी से उसका बराबर झगड़ा होता था. शनिवार को भी किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ. जिसके बाद पत्नी अपने मायके  कारण बस पत्नी के साथ आपसी कलह हुआ था. उसके बाद पत्नी अपने मायके (मालुआ ) चली गई.

पड़ोसी ने गांव वालों को दी घटना की जानकारी

रविवार सुबह तापस अपने पड़ोसी को खाना बनाने की बात बोलकर अपने घर चला गया. जब दोपहर में पड़ोसी खाना बन जाने के बाद तापस को बुलाने उसके घर गया तो दरवाजा अंदर से बंद पाया. काफी देर आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी को अनहोनी की आशंका हुई. उसने आसपास के लोगों को बुलाकर घर का दरवाजा तोड़ा. घर के अंदर जाने पर पाया कि तापस रस्सी के फंदे से पंखे के सहारे लटक रहा है. इसके तुरंत बाद बड़शोल थाना के प्रभारी चंदन कुमार को सूचना दी गई. सूचना पाकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. पुलिस आत्महत्या के कारणों की अपने स्तर से जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa :  मदर्स डे पर सदर अस्पताल की चिकित्सक, नर्स व स्टाफ को किया सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सात वर्ष पहले बनी पानी टंकी में अब तक नहीं हुआ पेयजल कनेक्शन, विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियजोना के अंतर्गत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह टंकी बीते 7 वर्षों से बन…

Spread the love

Jamshedpur : धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14-15 को, तैयारियों में जुटे फैन पप्पु सरदार

जमशेदपुर :  हर साल की तरह इस साल भी धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14 और 15 मई 2026 (गुरूवार और शुक्रवार) को साकची बाजार हंडी लाईन स्थित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time