Chaibasa :  मदर्स डे पर सदर अस्पताल की चिकित्सक, नर्स व स्टाफ को किया सम्मानित

चेंजिंग इंडिया फाउंडेशन चाईबासा ने आयोजित किया कार्यक्रम

चाईबासा :  अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के मौके पर रविवार को चेंजिंग इंडिया फाउंडेशन की ओर से सदर अस्पताल चाईबासा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें अस्पताल की महिला चिकित्सक, नर्स व महिला स्टाफ को सम्मानित किया गया. इस दौरान सभी को पुष्प गुच्छ के साथ मिठाई भेंट की गई. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाज में मां का स्थान सदा सर्वोपरी है. अस्पताल में यह भूमिका महिला स्वास्थ्यकर्मी निभाती हैं. नवजात बच्चों का जब जन्म होता है तो घर में आया और दाई का विशेष योगदान रहता है. उसी तरह अस्पताल में नवजात के जन्म के दौरान डॉक्टर एवं नसों का योगदान बहुत अहम होता है. उप परिस्थिति में वह एक मां के रूप में ही सेवा देती हैं और प्रारंभिक उपचार या सलाह उनसे प्राप्त होता है. जो मातृशक्ति का बोध कराता है. कार्यक्रम में दिलीप साव, प्रशांत दोदराजका, चंद्र मोहन तियू, राजेश खंडेलवाल, अंकित साव, आनंद सयनम, कामेश्वर विश्वकर्मा, जगदीश निषाद, रोहित दास, अमरेंद्र मिश्रा, प्रताप कटिहार आदि सम्मिलित हुए.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: टाटा स्टील में मजदूरों का संकट, मुंडा ने आंदोलन की दी चेतावनी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सात वर्ष पहले बनी पानी टंकी में अब तक नहीं हुआ पेयजल कनेक्शन, विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियजोना के अंतर्गत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह टंकी बीते 7 वर्षों से बन…

Spread the love

Jamshedpur : धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14-15 को, तैयारियों में जुटे फैन पप्पु सरदार

जमशेदपुर :  हर साल की तरह इस साल भी धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14 और 15 मई 2026 (गुरूवार और शुक्रवार) को साकची बाजार हंडी लाईन स्थित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time