Jamshedpur: दुर्गापूजा विसर्जन को लेकर उपायुक्त ने नदी घाटों का किया निरीक्षण, सुविधा के लिए दिए निर्देश

जमशेदपुर:  दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शहर के स्वर्णरेखा और खरकई नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। उनके साथ सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) भगीरथ प्रसाद समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान भोजपुर घाट, सुवर्णरेखा घाट, पांडेय घाट, नया पुल घाट, दोमुहानी घाट, सती घाट, सब स्टेशन घाट, बेली बोधनवाला घाट और बड़ौदा घाट का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने नगर निकाय और जुस्को प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों तक पहुंच मार्ग की मरम्मत, पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई और अन्य सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।

उन्होंने घाटों पर बैरिकेडिंग करने और गोताखोरों व आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा और ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था संभालेगी।

मौके पर उप नगर आयुक्त (जेएनएसी) कृष्ण कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, बीडीओ जमशेदपुर सदर सुमित प्रकाश सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: उपायुक्त ने बिरसानगर में पीएम आवास परियोजना का किया निरीक्षण, 95 प्रतिशत काम पूरा

Spread the love

Related Posts

Bahragora : रफ़्तार ने छीनी जिंदगी, बहरागोड़ा में ट्रक ने टेंपो को रौंदा, चालक की मौत, चार ग्रामीण गंभीर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 एक बार फिर रक्त रंजित हुआ। बुधवार को बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक के पास एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने टेंपो को…

Spread the love

Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ

जमशेदपुर : मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time