1 अक्टूबर से बदलेंगे ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, आधार-पहचान जरूरी

नई दिल्ली:  भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़े बदलाव की घोषणा की है। नया नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा। इसके तहत आरक्षण खुलने के पहले 15 मिनट तक केवल आधार से प्रमाणित IRCTC उपयोगकर्ता ही वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक कर पाएंगे।
उदाहरण के तौर पर, एसी श्रेणी का आरक्षण सुबह 8 बजे खुलता है और स्लीपर का सुबह 10 बजे। इन शुरुआती 15 मिनट में सिर्फ असली यात्री टिकट बुक कर सकेंगे, ताकि दलालों और फर्जी बुकिंग पर रोक लगाई जा सके।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि पीआरएस काउंटरों पर टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले जैसी ही रहेगी। यात्री बिना किसी बदलाव के काउंटर से टिकट ले सकेंगे।

पहले से लागू 10 मिनट का प्रतिबंध अब भी जारी रहेगा। यानी आरक्षण खुलने के पहले 10 मिनट तक अधिकृत टिकट एजेंट बुकिंग नहीं कर पाएंगे। नए नियमों के मुताबिक, एजेंटों को शुरुआती 15 मिनट तक ऑनलाइन टिकट बुकिंग से पूरी तरह रोका जाएगा। इससे दलालों द्वारा भारी बुकिंग पर रोक लगेगी और सामान्य यात्रियों को टिकट आसानी से मिल पाएंगे।

रेल मंत्रालय का कहना है कि इन बदलावों का मकसद टिकट बुकिंग को पारदर्शी, निष्पक्ष और यात्री-अनुकूल बनाना है। मंत्रालय ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे अपने IRCTC खाते को आधार से लिंक कर लें, ताकि ऑनलाइन बुकिंग में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: स्वर्गीय गीता नंदी की पुण्य स्मृति में विशेष योग शिविर आयोजित

Spread the love
  • Related Posts

    New Delhi : दिल्ली मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग से 21 की मौत, 37 लोगों का रेस्क्यू, बेसमेंट में फंसे 3 गंभीर, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

    नई दिल्ली : मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई। कई घायल हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती…

    Spread the love

    New Delhi  : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दिया बीजेपी में शामिल , नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

    नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में आज एक बड़ा धमाका हुआ है. आम आदमी पार्टी के संसदीय दल में बड़ी टूट की खबर सामने आई है. AAP के संस्थापक सदस्य…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time