Chandil: चांडिल की गलियों में गूंजा ‘जय श्रीराम’, आंध्रप्रदेश की झांकी और 21 फीट के श्रीराम तस्वीर ने मोहा मन

चांडिल: रामनवमी के शुभ अवसर पर श्रीराम सनातन समिति, चांडिल द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा ने पूरे चांडिल शहर को भक्ति और उल्लास से सराबोर कर दिया. भगवाधारी श्रद्धालु, डीजे की धुन पर झूमते युवाओं की टोली और प्रभु श्रीराम के जयघोष से सड़कों का हर कोना राममय हो गया. इस शोभायात्रा की विशेषता रही आंध्रप्रदेश की पारंपरिक झांकी, जिसने दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा. झांकी में दर्शाए गए दृश्य श्रीराम के जीवन प्रसंगों से प्रेरित थे, जिनमें सांस्कृतिक वैभव की झलक देखने को मिली.

बाइक रैली के साथ निकली भव्य यात्रा

शाम के समय चांडिल स्टेशन (पुराना पेट्रोल पंप) से प्रभु श्रीराम की 21 फीट ऊंची तस्वीर की पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा सह बाइक रैली प्रारंभ हुई. जिला पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में यात्रा ने चांडिल स्टेशन चौक, डाक बंगला, लेगड़ीह, नामो पाड़ा, चौक बाजार होते हुए साधु बांध मठिया की ओर प्रस्थान किया.

 

शहर में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम

मार्ग में हर ओर भगवा वस्त्रधारी श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वातावरण दिव्य हो गया. जगह-जगह रामभक्तों के लिए गुड़-चना, शरबत और पेयजल की नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी, जिससे सेवा भाव और सौहार्द की भावना झलकती रही.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: रामनवमी से पहले मानगो की सड़कों पर उतरा प्रशासन, सुरक्षा इंतज़ामों का लिया जायजा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time