Jamshedpur: विश्व पर्यटन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, विजेताओं को मिला सम्मान

जमशेदपुर:  विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर पर्यटन निदेशक के निर्देशानुसार और उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेश पर जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में पर्यटन के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना रहा।

=25 सितंबर को आयोजित ट्रैकिंग कार्यक्रम में करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस यूनिट और मास कम्युनिकेशन विभाग के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। तनवीर खान ने प्रथम और निशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एम.डी. सरफराज को ट्रैकिंग नियमों के पालन में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

26 सितंबर को करीम सिटी कॉलेज में चित्रांकन और भाषण प्रतियोगिता हुई। चित्रांकन में श्रुति मंडल, रोशनी रानी शाह और पूजा गोराई ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में आयुष अस्थाना प्रथम और नंदनी दत्ता द्वितीय स्थान पर रहीं।

27 सितंबर को घाटशिला स्थित बुरुडीह डैम में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें बुरुडीह डैम समिति और पर्यटन विशेषज्ञ मनीष जोंको ने सक्रिय भागीदारी की। प्रतिभागियों ने पर्यटकों से अपील की कि वे पर्यटन स्थलों को अपने घर की तरह स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें।

कार्यक्रमों के समापन अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती रूपा रानी तिर्की, पर्यटन विशेषज्ञ मनीष जोंको और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: पाटा टोल प्लाजा के पास जाम से यात्रियों की परेशानी, मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने टोल कर्मियों को पीटा

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time