Deoghar : साइबर ठगी में तीन गिरफ्तार, मोहनपुर का चौपा जंगल में था अड्डा

पीएम किसान योजना में के नाम पर सरकारी अधिकारी बन करते थे ठगी

देवघर :  साइबर थाने की पुलिस ने मोहनपुर के चौपा जंगल में छापेमारी कर तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से तीन मोबाइल और एक सिम बरामद हुआ है. गिरफ्तार आरोपियों में सद्दाम अंसारी (बरमतरा, सारवां), सरोज कुमार (कटवन, मोहनपुर) और कुन्दन कुमार (जितनाकनारी, सारवां) शामिल हैं. डीआईजी सह एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी कराई गई तो पुलिस को उक्त सफलता मिली. पुलिस की आरंभिक जांच में पता चला कि साइबरअपराधी फर्जी कस्टमर केयर, एयरटेल पेमेंट बैंक का पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोन-पे कस्टमर केयर तथा पीएम किसान योजना के नाम पर अपने फर्जी मोबाइल नम्बर का प्रयोग कर लोगों से ऑनलाइन ठगी करते थे. उक्त साइबर अपराधी एसबीआई क्रेडिट कार्ड का लिंक भेजकर ठगी करते थे.

तीन तरीके से करते थे ठगी

गिरफ्तार किये गये साइबर ठग तीन तरीके से ठगी करते थे. गूगल पर अपना फर्जी मोबाइल नम्बर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर लोगों को झांसे में लेते थे और ठगी करते थे. साथ ही फर्जी पेटीएम, फोन-पे  कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैक का झांसा देकर फोन-पे गिफ्ट कार्ड के जरिए ठगी करते थे.  फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुन: चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करते थे.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : चाईबासा से टाटा आ रहा स्कॉर्पियो कुजू पुल के समीप पलटा, एक की मौत, तीन घायल

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time