भारत-पाक तनाव : शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति को बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में हुआ हवन व पूजन

सैकड़ो लोगों के साथ तीर्थपुरोहितों ने लिया भाग

देवघर : ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए वीर सपूतों की आत्मा की शांति और देश के सैनिकों की रक्षा व उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए तीर्थ पुरोहितों ने बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में रविवार को हवन किया। इससे पहले बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पंडा धर्मरक्षिणी सभा के उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता चंद्रशेखर खवाड़े के नेतृत्व में यह अनुष्ठान संपन्न हुआ। आचार्य ललन द्वारी की देखरेख पूजन कार्य हुआ, जिसमें स्थानीय तीर्थ पुरोहित और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। चंद्रशेखर खवाड़े ने बताया कि बाबा बैद्यनाथधाम के तीर्थ पुरोहित देश की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले देश के सेना और देशभक्त शासकों के हित के लिए बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की गई। देश में चल रहे भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में पाकिस्तान के द्वारा सीजफायर का उल्लंघन कर भारत पर लगातार हमला करने की कोशिश को भारतीय सेना के द्वारा संयम और साहस के साथ पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। भारतीय सैनिकों के सम्मान में उनके शौर्य को और अधिक संबलता प्रदान के लिए हवन और पूजन किया गया और बाबा बैद्यनाथ से सभी सैनिकों को सुरक्षित, स्वस्थ रखने की कामना की गई। पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली गोलाबारी से बने युद्ध के माहौल में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए बाबा बैद्यनाथ के मनोकामना लिंग पर जलार्पण, पूजन तथा हवन किया गया।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : साइबर ठगी में तीन गिरफ्तार, मोहनपुर का चौपा जंगल में था अड्डा

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा में एक अनोखा वृद्धाश्रम ” अपना घर ” 14 बुजूर्गों का बेटा बनकर घर पर ही सेवा कर रहे हैं समाजसेवी संतोष पंडा

गुवा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : झारखंड के अति दुर्गम क्षेत्र सारंडा में समाजसेवी संतोष पंडा के द्वारा जंगल के विभिन्न गांव के 14 बुजूर्गों  की बेटा बनकर सेवा कर रहे हैं। कुमडी,…

Spread the love

Gua :  गुवा सेल माइंस आंदोलन समाप्त, मधु कोड़ा की पहल पर खदान प्रभावित गांवों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने पर बनी सहमति

गुवा : स्थित सेल माइंस क्षेत्र में पिछले 72 घंटे से जारी बंद और चक्का जाम आंदोलन आखिर कार पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पहल और नेतृत्व में समाप्त हो गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time