Jamshedpur: जूनियर सॉफ्टबॉल टीम चयन के लिए ट्रायल 18 मई को, मिलेगा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका

जमशेदपुर: झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार, पूर्वी सिंहभूम सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी 18 मई 2025, रविवार को सुबह 10 बजे से जमशेदपुर के एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान परिसर में जूनियर (अंडर 17) आयु वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ियों के लिए जिला टीम चयन हेतु सिलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है।

इस ट्रायल में जिला के सभी कोटि के महाविद्यालयों, +2 विद्यालयों, क्लबों, संस्थाओं और अनुभवी खिलाड़ियों से विशेष आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 17 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त इच्छुक खिलाड़ी भी अपने-अपने वर्ग में भाग ले सकते हैं।

चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका
सिलेक्शन ट्रायल के बाद बालक और बालिका दोनों वर्गों की पूर्वी सिंहभूम जिला सॉफ्टबॉल टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम आगामी राज्य और राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 2025 में झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करेगी।

यह टीम राज्य स्तरीय जूनियर सॉफ्टबॉल चयन प्रतियोगिता 2025 में भाग लेकर अपना चयन राष्ट्रीय स्तर की नेशनल जूनियर सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप, जो 29 मई से चंडीगढ़ में आयोजित होगी, में भाग लेने के योग्य होगी। सिलेक्शन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से अनुरोध है कि वे अपना आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं।

आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन
16 मई 2025 को सुबह 10 बजे एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जूनियर बालक-बालिका टीमों के गठन और सिलेक्शन ट्रायल के आयोजन को लेकर निर्णय लिया गया। इस आयोजन के लिए दयाल सिंह मेहरा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस बैठक में जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव और कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा, संयुक्त सचिव दयाल सिंह मेहरा, एम अरशद, के श्रीकांत, देव रंजन सेनापति, विवेकानंद, सोनू कुमार, किरण पाठ पिंगुवा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

संपर्क जानकारी
प्रतिभागी खिलाड़ी या उनके अभिभावक अधिक जानकारी के लिए दयाल सिंह मेहरा से 90319 28591 या श्याम शर्मा से 9234340223 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: शहर के 12 स्थानों पर लगेगा चेतावनी सायरन, युद्ध जैसी आपात स्थिति में होगा उपयोग

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अर्चना दुबे की जीत पर बधाई देने वालों का तांता, 17 को जुगसलाई प्रदीप मिश्रा चौक से निकलेगा विजय जुलूस

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित अर्चना दुबे को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में ज्योंहि उनके निर्वाचित होने की…

Spread the love

Municipal Elections : भाजपा समर्थित अर्चना दुबे बनीं जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष, हिदायत समर्थक इरशाद अंसारी को मिले मात्र तीन वोट

शपथ ग्रहण के बाद वाइस चेयरमैन के लिए चार वार्ड पार्षदों ने दाखिल किया था पर्चा जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के वाइस चेयरमैन के चुनाव में वार्ड 21 की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time