Gamharia: बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाइमैन ने युवती से किया यौन शोषण, मामला दर्ज

गम्हरिया: बिजली विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाइनमैन द्वारा मानगो की एक 18 वर्षीय युवती के साथ यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर पीड़िता ने गम्हरिया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने व न्याय दिलाने की मांग की. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आवेदन में युवती ने बताया कि 13 जनवरी को वह अपने मित्र के साथ गम्हरिया स्थित एक मैरिज हॉल में गयी थी. वहां उसकी मुलाकात उक्त युवक से हुई, जिसने अपने आप को सरायकेला बिजली विभाग का जेइइ बताया.

 युवक लगातार धमकी देने लगा

इस दौरान युवती ने जब कहा कि मुझे भी नौकरी की तलाश है. तब युवक ने उसे बिजली विभाग में संविदा पर नौकरी दिलवाने की बात कही. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे का नम्बर आदान-प्रदान किया. इसके बाद युवक ने 28 जनवरी को फोन कर गम्हरिया स्थित एक होटल में बुलाया. वहां पहुंचने पर कमरे में ले जाकर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया. इसका विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दिया. इसके बाद जबरन संबंध बनाकर विडियो भी बनाया. साथ ही किसी को बताने पर अश्लील विडिओ को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी भी दी. इसके बाद लगातार धमकी देने लगा.

 

 पुलिस मामले की जांच में जुटी

कुछ दिन बाद उसके द्वारा शादी करने की बात कही गयी. जब  शादी करने के लिए लड़की ने  दबाव बनाया तो वहह मुकर गया. इसके बाद युवती अपने मित्र के साथ 21 फरवरी को साकची महिला थाना पहुंच इसकी शिकायत की. इस दौरान पुलिस ने उसे थाना बुलाकर पीआर बोंड भरवाकर छोड़ दिया. इसके बाद जब वह न्याय के लिए गम्हरिया थाना पहुंची को गेट के पास युवक द्वारा कार से धक्का देकर घायल कर दिया गया. मामले को लेकर युवती ने गम्हरिया थाना में लिखित देकर न्याय दिलाने व कार्रवाई करने की गुहार लगायी. पुलिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: अस्वीकार्य है भाजपा नेताओं द्वारा सेना और तिरंगे का अपमान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time