बाउड़ी के साथ टुसू पर्व का आज से हुआ आगाज, होटल हुए बंद

टुसू पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह.

Gamhariya : ग्रामीण क्षेत्रों में सात दिनों तक मनायी जाने वाली झारखंड का महापर्व टुसू पर्व सोमवार को बाउड़ी की प्रथा के साथ शुरू हो गई. बाउड़ी के दिन महिलाएं अपने घरों में गुड़ पीठा समेत विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाती है. वहीं मंगलवार को मकर संक्रांति के दिन मकर स्नान कर तील व पीठा खाकर टुसू पर्व को मनाया जायेगा. टुसू पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : चतरो चट्टी से गायब मुंशी मिला, घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए पुलिस कर रही है छापामारी

कई जगहों पर लगेगा टुसू मेला

टुसू पर्व के अवसर पर कई जगहों पर टुसू मेला का आयोजन किया जायेगा. इसके तहत मंगलवार को गंजिया गांव स्थित दोमुहानी नदी व नवागढ़ नदी घाट पर मेले का आयोजन किया जाएगा. बुधवार को घोड़ा बाबा मंदिर में व सीतारामपुर डैम तट पर मेला लगेगा, गुरूवार को रायबासा गांव में राजा के शासन से चली आ रही खेड़ा उड़ा पर्व का आयोजन होगा.

इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों में हो रही देरी पर डीआरएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

होटल रहेंगे बंद, संस्थानों में सन्नाटा

टुसू पर्व को ग्रामीण पूरी उत्साह के साथ मनाते है. इसको मनाने के लिए ग्रामीण सात दिनों तक अपने काम धंधा से दूर रहते हैं.  अधिकांश संस्थानों में सन्नाटा छाया रहता है. वहीं एक सप्ताह तक क्षेत्र के लगभग सभी होटल भी बंद हो जाते है. शनिवार से ही अधिकांश होटल बंद हो गये. इस दौरान कई जगहों पर खाना-नाश्ता तो दूर चाय तक नसीब नहीं हो पाता है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur  : एसडीएम ने सोनारी एयरपोर्ट, बिष्टुपुर रिगल एवं कदमा बीएच एरिया गोलचक्कर पर लगाया निषेधाज्ञा, जानें तीनों गोलचक्कर पर क्यों लगायी गयी धारा 163

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *