Bahragora: बहरागोड़ा में आकाशीय बिजली का कहर, दो बैलों की मौत

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत धानघोरी गांव में रविवार दोपहर को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से लासरो मुर्मू के दो बैलों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना उस समय हुई जब दोनों बैल बारिश से बचाने के लिए घर के पास बंधे हुए थे.

घटना के समय घर के सभी सदस्य अंदर ही मौजूद थे. सौभाग्यवश कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया और सभी बाल-बाल बच गए. हालांकि, पशुपालक को करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है.

सूचना मिलते ही ग्राम मुखिया राम मुर्मू घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने तुरंत प्रखंड प्रशासन को घटना की जानकारी दी, ताकि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता मिल सके.

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा में 76वां वन महोत्सव, सांसद और विधायक ने किया पौधरोपण

 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संकट पर दो दिवसीय जन जागरूकता अभियान 29 से

42 गांव के छह पंचायतों से गुजरेगी पर्यावरण जागरूकता रैली : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : कटते जंगल व घटते आजीविका संकट के बीच जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संकट से ग्रामीणों…

Spread the love

Gua : गुवा में लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न, श्रद्धालुओं के बीच किया गया प्रसाद का वितरण

गुवा : गुवा के कुसुम घाट में चैती छठ पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गई। सुबह छठव्रतियों ने उदयीमान भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर अपने व्रत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time