Baharagoda : आदि कर्मयोगी अभियान की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

  • जनजातीय विकास और सामाजिक परिवर्तन पर दिया गया विशेष जोर
  • ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की ब्राह्मणकुंडी पंचायत में बुधवार को आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर जनजातीय विकास और सामाजिक परिवर्तन के लिए स्थानीय लोगों और संस्थाओं को सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से समाज सेवा करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, उन्हें सामाजिक कार्यों की बारीकियों से अवगत कराते हुए अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और लगन से निभाने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

प्रशिक्षण में सामाजिक जिम्मेदारियों और सेवा के महत्व पर दिया गया जोर

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुखिया रंजीत सिंह, उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, मास्टर ट्रेनर, रोजगार सेविका, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविका और विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान शामिल थे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर ग्राम स्तर पर विकास और सामाजिक जागरूकता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 9 अप्रैल तक हर बूथ मजबूत करने का लक्ष्य

पोटका : प्रदेश कमेटी के आह्वान पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं ग्राम पंचायत कमेटी के गठन को लेकर पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।…

Spread the love

Assembly Elections : पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर 23 को मतदान

झाड़ग्राम : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान (दो चरण) में संपन्न होगे. जबकि 4…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time