Baharagoda : करूकोचा में वीर शहीद साबुआ हांसदा का 38वां शहादत दिवस श्रद्धा से मनाया गया

  • पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि, कई जनप्रतिनिधि और आंदोलनकारी रहे शामिल
  • विधायक संजीव सरदार ने कहा, शहीद का योगदान रहेगा अमर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के करूकोचा फुटबॉल मैदान में वीर शहीद साबुआ हांसदा स्मारक समिति की ओर से 38वां शहादत दिवस समारोह बड़े ही श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और वीर शहीद के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में ईचागढ़ विधायक सविता महतो, बहरागोड़ा विधायक समीर महंती, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी सहित झामुमो के आंदोलनकारी नेता और पोटका व डुमुरिया प्रखंड कमेटी के कई प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने वीर शहीद साबुआ हांसदा के जीवन और उनके संघर्ष को याद किया और कहा कि उन्होंने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए जो योगदान दिया, वह इतिहास में अमिट है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह सुभाष कॉलोनी में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

करूकोचा में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया शहादत दिवस

अपने संबोधन में पोटका विधायक संजीव सरदार ने कहा कि वीर शहीद साबुआ हांसदा एक साधारण संथाल परिवार से निकलकर आदिवासी समाज और स्वतंत्रता संग्राम के सशक्त योद्धा बने। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक न्याय और कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। सरदार ने कहा कि साबुआ हांसदा न केवल एक महान वक्ता थे, बल्कि उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित कर विद्रोह का नेतृत्व किया। उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनका नाम इतिहास के पन्नों में हमेशा अमर रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : सांसद प्रतिनिधि और ठेकेदार के बीच कार्यस्थल पर जमकर हंगामा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के निर्देश पर काम बंद

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मौदा पंचायत के बहादुरपुर चौक से उड़िया स्कूल तक ₹37,23,537 की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण को लेकर रविवार को उस वक्त…

Spread the love

Jhargram : जनता के बीच पहुंचे विधायक, चाय पर चर्चा में सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

झाड़ग्राम : लोगों की समस्याओं और शिकायतों को करीब से जानने के लिए झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने मंगलवार सुबह विधानसभा क्षेत्र के 9 नंबर वार्ड में ‘चाय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time