jamshedpur : साकची में दो दुकानदार आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट

 

जमशेदपुर :  साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के समीप गुरुवार सुबह दो दुकानदार आपस में उलझ पड़े। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक दुकानदार घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। घायल का नाम गोपाल बताया जा रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों दुकानदारों के बीच पूर्व से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहा है। गुरुवार को दुकान खोलने के दौरान फिर से दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. देखते ही देखते दोनों ने एक- दूसरे पर लाठी डंडे और रड से हमला कर दिया। इसी क्रम में गोपाल बुरी तरह से घायल हो गया. गोपाल गैस टंकी और चूल्हा का दुकान चलाता है.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : होली रमजान पर नहीं होगा जल संकट, शहर में पुनासी डैम से होगी जलापूर्ति

Spread the love

Related Posts

बहरागोड़ा : बरसोल में ‘डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता एवं कौशल विकास केंद्र’ का हुआ शिलान्यास

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के विकास में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। बरसोल मौजा में डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता और कौशल विकास केंद्र का भव्य शिलान्यास किया…

Spread the love

Jadugora : माझी पारगना महाल धाड़ दिशोम का दो दिवसीय सामाजिक महासम्मेलन 28-29 मार्च को घाटशिला में

कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारियों की हुई समीक्षा जादूगोड़ा : माझी पारगना महाल धाड़ दिशोम का 15वां दो दिवसीय सामाजिक महासम्मेलन आगामी 28-29 मार्च पावड़ा महाल भवन घाटशिला में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time