Seraikela : सरायकेला में अनोखी परंपरा: मां दुर्गा मंदिर में बखरे की बलि और खून पीने की रस्म

  • अष्टमी-नवमी पर होता है विशेष आयोजन, सैकड़ों भक्त बनते हैं साक्षी
  • बकरे की बलि और खून पीने की रस्म से जुड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के लूपुंगडीह पंचायत अंतर्गत उगडीह टोला सोशानटॉड गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर अपनी अनोखी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। यहां 2017 से कार्तिक सिंह और उनकी पत्नी प्रमिला सिंह विशेष पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। प्रमिला सिंह का दावा है कि मां दुर्गा ने उन्हें स्वप्न में आदेश दिया था कि वे मंदिर में नियमित पूजा करें। मंदिर में भक्तों की मनोकामना पूरी होने की मान्यता है, और हर वर्ष अष्टमी व नवमी के दिन ढाक, शंख, घंटा और धूप-धुना के साथ विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

इसे भी पढ़ें : US – अमेरिका में सात साल बाद सरकार का शटडाउन, 20 लाख कर्मचारियों की सैलरी पर रोक

मां दुर्गा मंदिर में स्वप्न आदेश से शुरू हुई पूजा परंपरा

इस मंदिर की सबसे अनोखी परंपरा बखरे की बलि से जुड़ी है। बलि के समय महिलाएं मिट्टी की कोटरा लेकर नृत्य करते हुए मंदिर परिसर से निकलती हैं और बखरे का खून उन कोटरों में लेकर पी जाती हैं। यह दृश्य हर साल सैकड़ों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। विशेषकर महिलाएं इस रस्म का हिस्सा बनकर अपनी आस्था को व्यक्त करती हैं। स्थानीय लोगों का विश्वास है कि इस अनुष्ठान से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस आयोजन को देखने और इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मंदिर पहुंचते हैं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शनि शांति यज्ञ का आयोजन, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

जमशेदपुर : जुगसलाई के दुखु मार्केट स्थित रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड पर शनिवार को शनिदेव मंदिर में झारखंड शनि शांति यज्ञ (हवन) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

Spread the love

Bahragora : बकरीद को लेकर बहरागोड़ा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना परिसर में शनिवार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता नीत नितिन सुरीन की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time