वैलीव्यू स्कूल के शिक्षक जे रमेश को USO से मिला राष्ट्रीय सम्मान

शिक्षक के इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक और प्राचार्या ने दी शुभकामनाएं.

 

जमशेदपुर : वैली व्यू स्कूल के शिक्षक जे. रमेश को यूनाइटेड स्कूल ऑर्गेनाइजेशन (USO) द्वारा  “कार्यकारी परिषद सदस्य” के रूप में राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है. यूएसओ, जो राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न शैक्षणिक और प्रतियोगी गतिविधियों का आयोजन करता है, इसकी स्थापना वर्ष 1951 में की गई थी.

इसे भी पढ़ें : पोटका में टाटा स्टील यूआईएसएल ने चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

शिक्षक जे. रमेश को मिली नई जिम्मेदारियां

झारखंड में USO की शैक्षणिक गतिविधियों के प्रचार-प्रसार और आयोजन को सफल बनाने के लिए जे. रमेश का चयन किया गया है. उनका कार्यक्षेत्र झारखंड के विभिन्न विद्यालयों में यूएसओ की उपस्थिति दर्ज कराना और छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना होगा.

इसे भी पढ़ें : डुमिरया प्रखंड क्षेत्र में 11582 लोगों को कई महीनों से नहीं मिली पेंशन

विद्यालय में उत्कृष्ट योगदान

पिछले 21 वर्षों से जे. रमेश ने वैली व्यू स्कूल में यूएसओ की गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित किया है. उनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता ने विद्यालय के छात्रों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है.

इसे भी पढ़ें : गुवा में ठंड से एक युवक की मौत

विद्यालय प्रशासन ने दी शुभकामनाएं

विद्यालय की प्रबंधक के. उमा और प्राचार्या अलका अरविंद कुमार ने शिक्षक जे. रमेश को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. उन्होंने रमेश के उज्ज्वल भविष्य और यूएसओ के साथ उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं.

इसे भी पढ़ें : महाकुंभ में 14 जनवरी को होगा पहला शाही स्नान 

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time