Jadugora: विकास से कोसो दूर, उतरी इंचडा गांव में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

जादूगोड़ा:  जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के उतरी इंचडा गांव का रामनगर बस्ती आज भी विकास से कोसो दूर है। गांववासियों ने इस स्थिति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अपने गुस्से का इजहार किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व वार्ड नंबर 4 की सदस्य जलेश्वरी पात्रो ने किया।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के अभाव के कारण कोई भी नेता गांव तक नहीं पहुँचता। झारखंड के अलग राज्य बनने के 24 साल बाद भी रामनगर टोला में बुनियादी सुविधाएँ नहीं पहुंची हैं। बरसात के दिनों में मरीजों को खटिया पर लाद कर अस्पताल ले जाया जाता है, जबकि बच्चों को गोदी में उठाकर स्कूल भेजना पड़ता है।

ग्रामीणों ने साफ कहा कि जो नेता गांव का विकास करेगा, उन्हें ही वोट देंगे। उनका कहना है कि विकास की राह में अब और इंतजार नहीं किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में अंति देवी, सुरेंद्र साहनी और वार्ड मेंबर जलेश्वरी पात्रो ने ग्रामीणों के पक्ष में आवाज़ उठाई और स्थानीय प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: तिरुलडीह गोलीकांड की 43वीं पुण्यतिथि, धनंजय-अजीत महतो को शहीद घोषित करने की मांग

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *