पश्चिम सिंहभूम: पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र के बिचाईकिरी गांव में एक वृद्ध को उसके पड़ोसी ने डंडे से मारकर घायल कर दिया। घटना रविवार दोपहर 3:00 बजे की बताई जा रही है।
57 वर्षीय वृद्ध मंगल जोजो को उसके पड़ोसी अजगर बड़ाईक और उसकी पत्नी बेलमति बड़ाईक ने मिलकर पीछे से डंडे से सर में वार कर घायल कर दिया। वृद्ध को सर पर चोट लगने से सर फट गया और काफी रक्त स्राव होने लगा।
स्थानीय लोगों ने तुरंत ही गुवा सेल अस्पताल से एंबुलेंस मंगा कर वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसके सर में आठ टांके लगाए। घटना के बाद वृद्ध की मानसिक संतुलन भी बिगड़ गई है।
गुवा पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही घटना-स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि झगड़े का कारण अभी तक पता नहीं चला है।
इसे भी पढ़ें : Ara : तोबड़तोड़ फायरिंग ने दहला आरा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
There is no ads to display, Please add some



















































