West Singhbhum: इलाज की कमी ने ली एक और जान, सारंडा में महिला की सांप के काटने से मौत

पश्चिम सिंहभूम: सारंडा के दोदारी गांव के मटबुरु टोला में एक दर्दनाक घटना में 25 वर्षीय जेमा पुरती की विषैले सांप के काटने से मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपने घर में सो रही थी. अचानक रात करीब दो बजे विषैले सांप ने उसे काट लिया.

परिजनों ने इलाज के लिए किया प्रयास

जेमा के परिजनों ने सांप को ढूंढकर मार डाला और उसे गंभीर हालत में मनोहरपुर अस्पताल ले गए. लेकिन यहां की चिकित्सा सुविधाएं अपर्याप्त होने के कारण चिकित्सकों ने उसे राउरकेला के बड़े अस्पताल में भेजने की सलाह दी. रास्ते में ही जेमा ने दम तोड़ दिया. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति

यह घटना सारंडा के सुदूरवर्ती गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं की गंभीर स्थिति को उजागर करती है. यहां के चिकित्सा केंद्रों में न तो पर्याप्त संसाधन हैं, न ही समय पर इलाज की व्यवस्था. एम्बुलेंस की सेवा का भी अभाव है, जिससे गांव वालों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता. इसके अलावा, यहां के स्वास्थ्य उपकेंद्रों में न तो नियमित चिकित्सकों की तैनाती है और न ही सांप के काटने के लिए जरूरी एंटी वेनम इंजेक्शन उपलब्ध हैं. इस वजह से ग्रामीणों को कई बार अंधविश्वास का सहारा लेना पड़ता है या फिर समय पर इलाज न मिलने के कारण उनकी जान चली जाती है.

इसे भी पढ़ें : Saraikela : गम्हरिया में डायन बिसाही के शक में पोते ने की दादी की हत्या

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time