West Singhbhum: अवैध मादक पदार्थों पर नियंत्रण: प्रशासन की क्या है योजना?

पश्चिमी सिंहभूम: कोल्हान प्रमंडल में अवैध अफीम खेती के विनष्टिकरण और रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. यह बैठक डाकबंगला पथ प्रमंडल, खरसावां के सभागार में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त हरि कुमार केसरी ने की. बैठक में रांची जोनल आईजी अखिलेश झा, कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे, सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के उपायुक्त कुलदीप चौधरी, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया.

अवैध खेती के खिलाफ ठोस कदम उठाने का निर्देश
बैठक में सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें. इसके साथ ही, किसानों को अवैध अफीम की खेती के बजाय अन्य वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रेरित करने की बात कही गई.

गत वर्ष की तुलना में 50% कमी आई
उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष की तुलना में जिले में अवैध अफीम खेती में 50% कमी आई है. अब तक लगभग 214 एकड़ अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया है और 13 प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह अभियान किसान समुदाय को वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बीज उपलब्ध कराने का भी काम कर रहा है.

समन्वय और जागरूकता की आवश्यकता
उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) कुलदीप चौधरी ने बताया कि जिले में 2024-25 में 122 एकड़ अफीम की खेती का विनष्टिकरण किया गया है. विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करके नशामुक्ति और अवैध अफीम खेती के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
जोनल आईजी अखिलेश कुमार झा ने सभी थाना प्रभारी और अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि वे स्थानीय ग्राम प्रधानों और मानकी-मुंडा के साथ मिलकर अवैध अफीम खेती के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में किसानों को जागरूक करना आवश्यक है.

किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित करना है प्राथमिकता
बैठक में यह भी तय किया गया कि अवैध खेती के लिए किसानों को प्रेरित करने वालों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें: West Singhbhum: अति गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए “शिशु शक्ति” संवर्धित THR का हुआ वितरण 

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time