घाटशिला: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू शुक्रवार को अपने चुनावी दौरे के तहत घाटशिला पहुंचे। यहां उन्होंने जादूगोड़ा क्षेत्र के राखा कॉपर में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जादूगोड़ा भाजपा मंडल चुनाव प्रभारी गुरुचरण रजवाड़ और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह की अगुवाई में आदित्य साहू ने क्षेत्र का भ्रमण किया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का संकल्प लिया।
मीडिया से बातचीत में आदित्य साहू ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “पिछले छह सालों से राज्य में विकास ठप पड़ा है। गरीब, किसान और नौजवान सभी निराश हैं।” उन्होंने दावा किया कि घाटशिला की जनता इस बार “बदलाव की लहर” में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को रिकॉर्ड मतों से जिताकर रांची भेजेगी।
भाजपा छोड़कर अन्य दलों में जाने वाले नेताओं पर भी आदित्य साहू ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जो लोग चुनाव के वक्त भाजपा छोड़कर गए हैं, वे सिर्फ पैसे के लालच में ऐसा कर रहे हैं। जनता उन्हें जरूर नकार देगी।”
इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, जादूगोड़ा मंडल प्रभारी गुरुचरण रजवाड़, जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, रोहित सिंह, सत्या तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: कमरे में फंदे से झूलता मिला युवक, परिवार में मचा कोहराम