जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक घटना घटी। 39 वर्षीय पिंटू दुलई ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कमरे में चला गया था। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग उसे देखने पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए — पिंटू फंदे से झूल रहा था।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिंटू पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह ढुलाई कैंटीन में काम करता था और उसके एक बच्चा भी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजन और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल है।
There is no ads to display, Please add some



















































