मोबाइल एप के माध्यम से होगी कीट एवं बीमारियों की होगी पहचान

प्रगतिशील किसान एवं प्रसार कर्मी को दिया गया राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली का प्रशिक्षण

Jamshedpur : भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत वनस्पति, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के तत्वाधान में केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रांची द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले के आत्मा कार्यालय में एनपीएसएस (राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली) प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के प्रगतिशील किसानों को प्रशिक्षित किया गया.
केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रांची के केंद्र प्रमुख सह वनस्पति संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार एच. पी. ने उपस्थित प्रगतिशील किसानों एवं प्रसार कर्मियों को विभिन्न फसलों के कीट व्याधि की समस्याओं के बारे में जानकारी दी एवं नियंत्रण के उपाय बताए. कार्यक्रम में तकनीकी सहायक नीतीश कुमार सुमन तथा पूर्णेंद्र मिश्र ने विभिन्न फसलों में कीट व्याधि और मित्र कीटों की पहचान, एनपीएसएस मोबाइल ऐप का उपयोग एवं महत्व, विभिन्न आईपीएम विधियों द्वारा कीट नियंत्रण, विभिन्न प्रपंच की कृषि में उपयोगिता तथा कीट व्याधि निगरानी के बारे में विस्तार से बताया. एनपीएसएस एप के प्रयोग के बारे में बताते हुए कहा कि समय-समय पर एनपीएसएस मोबाइल ऐप में कीट एवं बीमारियों की घटनाओं की स्पष्ट तस्वीर अपलोड करके किसान एनपीएसएस ऐप के माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा जारी सलाह या पूर्व चेतावनी को अपनाकर स्वयं अपने खेतों में कीट रोग की निगरानी एवं उसका नियंत्रण कर सकते हैं.
प्रशिक्षण कार्यक्रम में आत्मा, पूर्वी सिंहभूम अंतर्गत प्रखंड स्तर पर कार्यरत प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं विभिन्न प्रखंडों से आये प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : एकल अभियान के समर्थन में शैलेश लोढ़ा अभिनीत नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड‘ ने जीता दिल, गूंजी तालियां

    कला के जरिए सामाजिक सरोकारः जनजातीय बच्चों की शिक्षा के लिए एफटीएस की अनूठी पहल जमशेदपुर : फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) के जमशेदपुर चेप्टर की ओर से शनिवार को…

    Spread the love

    Jamshedpur : मानगो में गैंगवार को समय रहते पुलिस ने किया विफल, राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश नाकाम, हथियार बरामद

    प्रतिद्वंदियों की हत्या की योजना बना रहा था प्रवीर सिंह उर्फ छोटू का गिरोह, पुलिस ने दो सदस्यों को हिरासत में लेकर की पूछताछ जमशेदपुर : मानगो के गुरुद्वारा रोड…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time