लैंगिक समानता पर ग्रेजुएट कॉलेज की छात्राओं ने निकाली रैली

लड़कों और लड़कियों में भेद न करें –डॉक्टर वीणा सिंह प्रियदर्शी

Jamshedpur: ग्रेजुएट कॉलेज की बीएड विभाग की छात्राओं ने मंगलवार को लैंगिक समानता पर एक रैली निकाली. इशअवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी और बीएड विभाग के समन्वयक प्रो डोरिस दास उपस्थित थी. मौके पर डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी ने कहा की हमें समाज को यह जागरूक करना है की लड़का एवं लड़कियों में भेद न करें. दोनों को समान रूप से शिक्षा एवं अन्य अधिकार दें. समाज में रूढ़िवादियों को खत्म करें. वहीं प्रो डोरिस दास ने कहा कि लड़कियां भी लड़कों के तरह सभी काम करने में सक्षम है. इसलिए समाज को एक समान दृष्टि से दोनो को देखने की जरुरत है. वहीं बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव ने कहा कि एक मां-बाप के पुत्र और पुत्री दोनों पैदा होते हैं. इसलिए दोनों का अधिकार बराबर है. अब न्यायालय द्वारा भी दोनों का समान अवसर दिया है. ऐसे में बेटा और बेटी में भेद करना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है. रैली का नेतृत्व प्रो दीपिका कुजूर कर रही थी. इस अवसर पर डॉ पूनम ठाकुर, डॉक्टर अपराजिता, डॉ श्वेता बागडे, डॉ जया शर्मा प्रो प्रोफेसर इंदु सिंहा, प्रो दीपिका कुजूर, प्रो मोइत्री, प्रो प्रीति सिंह, प्रो प्रेमलता कुमारी, प्रो प्रियंका भगत उपस्थित थी.

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : बर्मामाइंस कैरेज कालोनी अखाड़ा कमिटी ने विधायक मंगल कालिंदी को किया सम्मानित

    कर्तव्य व मर्यादा की सीख देता है रामनवमी  :  महेंद्र पांडेय जमशेदपुर : रामनवमी के अवसर पर कैरेज कालोनी स्थित हनुमान मंदिर अखाड़ा कमिटी की ओर से सम्मान समारोह का…

    Spread the love

    Potka : रामनवमी पर हल्दीपोखर में निकली भव्य हनुमान झांकी, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

    पोटका : रामनवमी के अवसर पर पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर में विजय बजरंग अखाड़ा द्वारा भव्य हनुमान झांकी का आयोजन किया गया। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस झांकी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time