- एनएच-18 पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, दो की हालत गंभीर
- एनएच-18 पर तेज रफ्तार बाइक से हुआ भीषण हादसा
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई। बांसदा चौक के समीप तेज रफ्तार बाइक और गोलगप्पे के ठेले के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, बनकटा निवासी वीर सिंह हांसदा अपनी बाइक पर बेनासोली गांव की मालती माण्डी को बैठाकर बेनासूली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बांसदा निवासी निरंजन साऊ अपने गोलगप्पे के ठेले को लेकर सड़क की कटिंग पार कर रहे थे और केरुकोचा साप्ताहिक हाट जाने की तैयारी में थे। अचानक बाइक चालक ने संतुलन खो दिया और बाइक सीधे ठेले से जा टकराई।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए चितरंजन महतो, पार्टी के सच्चे सेवक थे दिवंगत नेता
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार और ठेला चालक तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस के जरिए तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहरागोड़ा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ठेला चालक निरंजन साऊ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि बाइक चालक वीर सिंह हांसदा और मालती माण्डी की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
There is no ads to display, Please add some



















































