जमशेदपुर: भक्ति नगर बस्ती, बर्मामाइंस में लंबे समय से सड़क पर अंधेरा रहने के कारण स्थानीय लोगों को रात में आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस समस्या को क्षेत्रवासियों ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के समक्ष उठाया।
विधायक सरयू राय ने तुरंत टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस लिमिटेड (JUSCO) के माध्यम से 10 स्ट्रीट लाइटें लगाने की व्यवस्था कराई। इस पहल से अब क्षेत्र की गलियों और सड़कों पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध हो गई है।
जनता दल (यू) के बर्मा माइन्स थाना अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “माननीय सरयू राय ने समय रहते त्वरित और प्रभावी कदम उठाकर पूरे क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत दी है।”
अब क्षेत्र में पर्व-त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: त्योहार के बाद पुलिस सुस्त, चोर हुए दुरुस्त – पांच घंटे में तीन फ्लैटों में हुई लूट




















































