देवघर में महर्षि महेश योगी का 108 वां जन्मोत्सव मना, वेद की ऋचाओं से गूंजा रामपुर

 

देवघर : देवघर में महर्षि द्वादश ज्योतिर्लिंग परिक्रमा कार्यक्रम के रामपुर स्थित आश्रम में महर्षि महेश योगी का 108 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम प्रभारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह में सबसे पहले गुरु पूजन हुआ। इसके बाद शांति पाठ, रूद्राभिषेक, गणेश अर्थवशीर्ष. विष्णु शहस्त्रनाम का पाठ किया गया। आश्रम में रह रहे 65 वेदपाठी बटुकों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। एक साथ 65 बटुकों द्वारा वेद की ऋचाओं के सामूहिक पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अयोजन को सफल बनाने में आचार्य दिलीप उपाध्याय, पंकज पांडेय, काजल किरण, भोला यादव, प्रो. रामनंदन सिंह आदि ने सहयोग किया।

इसे भी पढ़ें  : कांड्रा में चोरी की बाइक के साथ युवक पकड़ाया, भेजा गया जेल

आश्रम में निःशुल्क दी जाती है वेद और कर्मकांड की शिक्षा

आश्रम प्रभारी अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि देवघर में 30 वर्षों से यह आश्रम चल रहा है, जहां बटुकों को निःशुल्क वेद और कार्मकांड की शिक्षा दी जाती है। विश्व शांति के उद्देय से देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में महर्षि महेश योगी के द्वारा अनवरत रूप से बटुक पंडितों द्वारा रूद्राभिषेक कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें  : जवाहरनगर रोड नंबर 14 में चार घरों में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बंका में बन रहा 136 एकड़ में आश्रम

उन्होंने बताया कि रिखिया के बंका पंचायत में 136 एकड़ के विशाल भू-भाग में आश्रम का निर्माण करवाया जा रहा है। जहां देश-विदेश से आए लोगों को वेद और कर्मकांड की निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। स्वामी जी को उद्देश्य है कि सनातन धर्म और संस्कृति को कैसे बचाया जा सके।

इसे भी पढ़ें  : कांड्रा में चोरी की बाइक के साथ युवक पकड़ाया, भेजा गया जेल

Spread the love

Related Posts

Gua : डीएवी की छात्रा अलिया खन्ना उर्फ अंजली कुमारी ने फिल्म इंडस्ट्री एवं मॉडलिंग में पाई सफलता 

गुवा : सेल गुवा में सेवारत सेल कर्मी सुशील दास सह गृहणी अनीता देवी की बहुमुखी प्रतिभा की धनी सुपुत्री छात्रा अलिया खन्ना उर्फ अंजली कुमारी ने माँडलिंग एवं एक्टिंग…

Spread the love

Jadugora : स्कूल चले हम अभियान को बढ़ावा देने को माझी बाबा वीरास माझी व एलआईसीआईसी ने हितकु के 50 स्कूली बच्चों के बीच बांटे पानीं के बोतल समेत अन्य सामग्री

जादूगोड़ा : ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई में बेहतर करे व भीषण गर्मी में उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे इसको लेकर हितकु हनुमान चौक पर( नरवा पहाड़) में भारतीय जीवन बीमा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time