हाता में गूंजे विवेकानंद के आदर्श, राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ विशेष आयोजन

हाता: श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान, माताजी आश्रम, हाता में हर वर्ष की तरह इस बार भी स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री लेदर्स के निदेशक शेखर दे और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार लाल, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे.

पूजा, संगीत और श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे स्वामी विवेकानंद की विशेष पूजा के साथ हुई, जिसे सुधांशु शेखर मिश्रा भट्टाचार्य ने संपन्न किया. इसके बाद विवेकानंद पर आधारित संगीत प्रस्तुत किया गया, जिसमें सुनील कुमार दे, मुकुल मंडल, तड़ित मंडल, शंकर चंद्र गोप और अन्य कलाकारों ने भाग लिया. डॉ. अरविंद कुमार लाल और मेनका सरदार ने दीप-धूप प्रज्वलित कर अनुष्ठान का शुभारंभ किया और स्वामी विवेकानंद की प्रतिकृति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रेरणादायक वक्तव्य
डॉ. अरविंद कुमार लाल ने युवाओं को विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, “स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं, उनके विचारों को आत्मसात कर युवा अपने जीवन को दिशा दे सकते हैं.” मुख्य अतिथि शेखर दे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत और सनातन धर्म को विश्व मंच पर सम्मान दिलाया. उन्होंने वर्तमान समय में विवेकानंद के विचारों की आवश्यकता पर बल दिया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान
कार्यक्रम में शिबातोष नाग ने संगीत प्रस्तुत किया और बीथिका मंडल ने स्वामी विवेकानंद की वाणी का पाठ किया. सुनील कुमार दे ने कविता सुनाई और युवाओं के बीच प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया. पूर्व आयोजित प्रतियोगिताओं – आल्पना, मेहंदी, शंखध्वनि, लेख, भाषण, संगीत, चित्रांकन और कविता पाठ – में विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया. ये पुरस्कार सुभाष संस्कृति परिषद, जमशेदपुर की ओर से प्रदान किए गए.

आयोजन की सफलता में योगदान
अंत में कृष्ण पद मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन राजकुमार साहू ने किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहितोष मंडल, तपन मंडल, अर्जुन मोदी, अलक पाल, नारायण चटर्जी, चंचल हालदार, सुजाता मरल, तनुश्री साहू, इरा पालित, रंजन पालित और अन्य भक्तों, युवाओं और बच्चों ने अहम भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें: Ghatshila से विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का शुभारंभ, 3 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का हुआ वितरण 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time