Jamshedpur : कदाचार पर सख्त नजर, एसडीओ ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

जमशेदपुर :  जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है. इसके लिए लगातार सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है. धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने शहरी क्षेत्र के मैट्रिक बोर्ड परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया.   शताब्दी मजूमदार ने परीक्षा केंद्रों पर विधि व्यवस्था का जायजा लिया तथा कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

उपायुक्त ने दिया निर्देश

बता दे कि उपायुक्त ने पदाधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण एवं परीक्षा के सफल संचालन का निर्देश दिया था । निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त हो.

प्रतिबंधित उपकरण परीक्षा केंद्र में लाना सख्त मना है

अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को सख्त निर्देश दिया कि एक बेंच पर दो से अधिक छात्र-छात्राएं नहीं बैठें. उन्होंने स्पष्ट किया कि मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, हेडफोन या अन्य प्रतिबंधित उपकरण परीक्षा केंद्र में लाना सख्त मना है. उन्होंने प्रतिनियुक्त पुलिस बल को निर्देश दिया कि प्रथम और द्वितीय पाली में छात्रों की अच्छी तरह जांच कर ही उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठाएं ताकि परीक्षा कदाचार मुक्त हो।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : इलाहाबाद से आए संत महात्मा अमरेंद्र दास साहेब ने किया सत्संग, प्रसाद वितरण

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur :  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 33 शोधार्थियों को पीएचडी और 52 मेधावी छात्रों को मिला पदक

    दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी है : राज्यपाल जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ…

    Spread the love

    Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

    गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा इलाके में कथित अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time